• June 13, 2026 11:45 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – फेम भोजपुरी अदाकार ने मजबूर दादी-पोती को दी सहायता….

ByReporter Pranay Raj

Jun 12, 2021

राज – 7903735887 

भोजपुरी सुपर गर्ल अक्षरा सिंह शनिवार को करायपरशुराय प्रखंड में दिरीपर गाँव आई। यहां उन्होंने वृद्ध महिला कौशल्या देवी और उनकी 8 वर्षीय पोती धर्मशीला कुमारी उर्फ सपना को आर्थिक मदद पहुंचाई। अदाकारा वृद्ध महिला और उनकी पोती के शौचालय में रहने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि यह मामला रोंगटे खड़े कर देने जैसा है। मैं शॉक्ड हूं कि इस बूढ़ी मां के पास रहने को घर नहीं।

 

उन्हें इसकी जानकारी सोशल मीडिया से मिली। यह जानकर बेहद दुख हुआ कि एक बूढ़ी मां के पास घर नहीं है और वह इतनी गरीब है कि उनके पास सर छिपाने को छत नहीं है न ही उनके बुढ़ापे का कोई सहारा है। वे बिना मां बाप की 8 वर्षीय पोती के साथ रहने को मजबूर है। आज मैं यहां आकर उनकी मदद की और जरूरत पड़ी तो आगे भी मदद करूंगी। साथ ही मैं लोगों से अपील करूंगी कि वे भी ऐसे जरूरतमंद लोगों की मदद को आगे आएं। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा महिला को पीडीएस के तहत अनाज और वृद्धा पेंशन दिया जा रहा है |