• August 31, 2026 11:12 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज़ नालन्दा-होली की मस्ती के लिए लाई शराब की खेप जब्त, 2 धंधेबाज…

ByReporter Pranay Raj

Mar 2, 2020

राज की रिपोर्ट (7079013889)-होली की मस्ती के लिए लाए गए विदेशी शराब की खेप को डीआईयू और लहेरी थाना पुलिस ने बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर मेहरपर किसानबाग मोहल्ले में छापेमारी कर बरामद करते हुए दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया है । थानाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने बताया कि वरीय पदाधिकारी को सूचना मिली थी कि मेहर पर किसानबाग मोहल्ले में रवि चौधरी और बबलू कुमार होली में अवैध शराब की बिक्री करने के लिए भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप को मंगाया है । इसी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँच कर जब दोनों के घर की तलाशी ली तो वहाँ से 17 कार्टून विदेशी शराब बरामद हुआ । उन्होंने बताया कि धंधेबाजों द्वारा होली में शराब की बिक्री करने के लिए इस खेप को मंगाया गया था । पुलिस पूर्व से ही शराब की बिक्री को लेकर सचेत है । इस कारण यह कार्रवाई की गई । छापेमारी में डीआईयू प्रभारी मो मोस्ताक अहमद, थानाध्यक्ष वीरेंद्र यादब और पुलिस बल के जवान शामिल थे ।