• June 7, 2025 9:15 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – परिवार ने 18 साल की बेटी को उतारा मौत के घाट, कारण जान हो जायेंगे हैरान…

Jul 2, 2021

राज – 7903735887 

करायपरसुराय थाना अंतर्गत पार बिगहा गांव में गुरुवार की रात परिवार ने बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना का कारण प्रेम प्रसंग है। युवती ने घर से भागकर कोचिंग के शिक्षक से शादी रचा ली थी। जिसके बाद आक्रोशित परिवार ने युवती को मौत के घाट उतार दिया। भनक पाकर गांव पहुंुची पुलिस के प्रयास से प्रेमी की जान बची। परिवार उसकी भी हत्या की फिराक में था। मृतका स्व. अरविंद प्रसाद की 18 वर्षीया पुत्री अनिशा कुमारी है।

पुलिस ने मृतका के बहनोई को गिरफ्तार कर लिया। जहानाबाद जिला के ओकरी थाना क्षेत्र के पितांबरपुर गांव निवासी प्रेमी नवलेश मोची ने खुद को मृतका का पति बताते हुए हत्या का केस दर्ज कराया।

नवलेश मोची मंडाछ गांव में कोचिंग चलाता था। जहां पढ़ाई करने अनिशा जाती थी। 18 जून को गुरुजी, शिष्या के साथ फरार होकर शादी रचा ली। परिवार को इसकी भनक लगी तो दोनों को घर बुलाया। युवती को लगा कि परिवार के लोग उसके रिश्ते को स्वीकार कर लेंगे। जिसके बाद युवती अपने पति के सा घर लौट आई। घर आते ही युवती के बहनोई अपने सहयोगियों के साथ मिल उसकी पिटाई करने लगा। पीट-पीटकर युवती की हत्या कर दी। इसके बाद प्रेमी को पीटा जा रहा था। मौके आई पुलिस ने किसी तरह युवक को बचा लिया।

थानाध्यक्ष प्रकाश लाल ने बताया कि घटना की सूृचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक की जान बचा ली। कथित पति ने प्रेमिका के हत्या की एफआईआर दर्ज कराई। मृतका के बहनोई तरुण को गिरफ्तार कर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।