• October 17, 2026 10:33 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – आंखों में आंसू, हाथ में तिरंगा ले निकाला बाइक जुलूस, जानें मामला…

ByReporter Pranay Raj

Jul 2, 2021

सूरज – 7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र के ओकनामा गांव में सैकड़ों युवाओं ने शुक्रवार को हाथ में तिरंगा ले बाइक जुलूस निकाला। मौका था गांव के शहीद सीआरपीएफ जवान मंटू पासवान को श्रद्धांजलि का। तिरंगा में लिपटे शहीद का शव आते ही परिवार की दहाड़ गूंजने लगी। युवाओं ने हाथ में तिरंगा लहराते हुए, बाइक जुलूस निकाल भारत माता के जयकारे के साथ मंटू अमर रहे नारे लगाए।

जवान ब्लड कैंसर से पीड़ित थे। दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हुई। जवान की 2017 में कांटेबल के पद बहाली हुई थी। उनकी तैनाती जम्मू कश्मीर में थी। शव लेकर आए सीआरआरपीएफ के अधिकारी और जवानों ने सम्मान के साथ दाह संस्कार संपन्न कराया। मृतक स्व. सुखु पासवान के पुत्र थे। 2018 में उनकी शादी हुई थी। उन्हें दो साल की बेटी सुहानी है। चार भाइयों में वह छोटे थे। एक साल पहले वह अवकाश ले गांव आए थे। उसी दौरान वह ब्लड कैंसर से ग्रसित हो गए। इलाज के दौरान दिल्ली में उनकी मौत हुई।