• November 20, 2025 6:27 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मुर्दा को जिंदा करने के लिए चला झाड़ फूंक का पाखंड, जानें मामला…

ByReporter Pranay Raj

Jul 2, 2021

राज – 7903735887 

एक ओर इंसान चांद पर घर बनाने की तैयारी कर रहा है। वहीं दूसरी ओर कुछ अंधविश्वासी जादू टोना से चमत्कार की उम्मीद लगाए हैं। अंधविश्वासियों को विश्वास है कि प्रकृति की सबसे बड़ी सच्चाई मौत को भी झाड़ फूंक से मात दी जा सकती है। इसी तरह का नजारा शुक्रवार को भागन बिगहा ओपी क्षेत्र के पचासा गांव में देखने को मिला। यहां मृत महिला को जिंदा करने के लिए ओझा ने घंटों जादू टोना का पाखंड किया। शव में किसी भी तरह की हलचल होने पर ग्रामीणों को विश्वास हो गया कि चमत्कार संभव नहीं है। तब ओझा को गांव से भगा दिया गया।

दरअसर सुबह में घर मंें काम करने के दौरान मुल्की देवी को विशैले सर्प ने डस लिया। परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाएं। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिवार शव ले गांव लौट गया। गांव के कुछ अंधविश्वासियों ने मुर्दा को जिंदा करने का दावा करते हुए ओझा को बुला लिया। ओझा घंटों पाखंड करता रहा। कई घंटे बीत जाने के बाद भी मुर्दा में जान नहीं आया। जिसके बाद ओझा को खदेड़ दिया गया।