• November 20, 2025 6:28 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नतर्कियों के साथ पैक्स अध्यक्ष का ठुमके का वीडियो वायरल…

ByReporter Pranay Raj

Jun 30, 2021

सूरज – 7903735887 

जिले में वीडियो वायरल होने का सिलसिला जारी है। इस बार नतर्कियों के साथ पूर्व मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष के ठुमके लगाने का वीडयाे वायरल हुआ। वीडियो एकंगसराय का बताया जा रहा है। प्रतिबंधक के साथ भी शादी समारोह में डांस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान मारपीट भी हुआ।

एकंगरसराय के अतरामचक गांव में 22 जून को शादी समारोह में नाच कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। उसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया था। वीडियो में पैक्स अध्यक्ष डांस करते दिख रहे हैं। मनपसंद गाना नहीं बजाने पर कुछ युवक मारपीट भी करते दिख रहे हैं। पुलिस को इसकी सूचना दी गयी थी। पुलिस पहुंची और कार्यक्रम बंद करा लौट गयी। कार्रवाई नहीं की गयी।

थानाध्यक्ष विवेक राज का कहना है कि वीडियो में पैक्स अध्यक्ष मारपीट करते दिख रहे हैं। वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।