• November 20, 2025 7:30 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पुलिस मुस्तैदी पर सवाल, एक ही रात दो घरों में लाखों की चोरी…

ByReporter Pranay Raj

Jun 20, 2021

राज – 7903735887 

बिहार थाना क्षेत्र में शनिवार की रात बदमाशों ने दो घरों में चोरी की घटना को अंजहाम दिया। गढ़पर निवासी पीएचईडी कर्मी विजय कुमार के पुत्र राहुल कुमार की शादी थी। शाम में घर से बेटे की बारात लखीसराय के लिए निकली। परिवार के पुरुष सदस्य बारात गए थे। घर में महिलाएं थीं। अल सुबह महिलाओं की नींद खुली तो चोरी का खुलासा हुआ।

गृहस्वामी की पत्नी सोनी देवी ने बताया कि सुबह वह प्रथम मंजिले पर गई तो सामान बिखरा था। बदमाशों ने स्टोरवेल तोड़ नकदी व जेवर की चोरी कर ली। चोरी गई संपत्ति की कीमत दो लाख से अधिक बताई गई। महिला ने बताया कि घर महिलाएं एक घंटे के लिए झपकी ली। उसी दौरान खिड़की के रास्ते दाखिल हो बदमाशों ने चोरी कर ली।

इसी तरह पटना के गांधी मैदान एसबीआई शाख के प्रबंधक बैगनाबाद निवासी ब्रजेश कुमार के घर बदमाशों ने पांच लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया। प्रबंधक परिवार समेत शनिवार को शादी में शामिल होने दूसरे शहर गए थे। उसी रात बदमाशों ने ताला तोड़ चोरी कर ली।