• October 16, 2026 10:49 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – फंदे पर दुपट्‌टा के सहारे लटकी मिली महिला की लाश…

ByReporter Pranay Raj

Jun 12, 2021

राज – 7903735887 

लहेरी थाना क्षेत्र के गगनदिवान मोहल्ले में शनिवार को विवाहिता की लाश फंदे पर लटकी मिली। शव दुपट्‌टा के सहारे झूल रही थी। मृतका कटरापर निवासी मो. बब्लू की 25 वर्षीया पत्नी जूली प्रवीण है। मायके के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। सूचना पाकर आई पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। घटना के बाद पति मौके से फरार हो गया।
पटना जिला के सुल्तानगंज मोहल्ला के न्यू अजीमाबाद निवासी मृतका के पिता मो.जसीम ने बताया कि उनकी बेटी को शादी के बाद से ही उसका पति प्रताड़ित कर रहा था। अंदेशा है कि बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया।
थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई करेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।