• June 13, 2026 11:42 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – गमछा से गला घोंट किशोर की हत्या, जानें वारदात…

ByReporter Pranay Raj

Jun 12, 2021

राज-  7903735887 

वेना थाना सिहूली गांव में बदमाशों ने एक अज्ञात किशोर की गमछा से गला घोंटकर हत्या कर दी। शनिवार की सुबह पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर पानी भरे गड्‌ढ़े से किशोर की लाश बरामद की। मृतक के गले में गमछा लिपटा था व गहरे काले निशान थे। जिससे पुलिस गला घोंटकर हत्या का अंदेशा जता रही है।

शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस अन्यत्र स्थान पर हत्या कर शव को गड्‌ढ़े में फेंकने का अंदेशा जता रही है। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए सदर अस्पताल में रखा गया है। पुलिस हत्या की जांच में जुट गई है।