• November 20, 2025 7:03 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – लॉकडाउन पर सवाल, फायरिंग-बंदूक लहराने का वीडियो वायरल…

ByReporter Pranay Raj

May 30, 2021

राज – 7903735887 

लॉकडाउन में जहां आम नागरिक नियमों का पालन कोरोना के फैलाव को रोकने में सहयोग कर रहे हैं। वहीं, असमाजिक तत्व के लोग खुलेआम आपराधिक घटना को अंजाम दे रहे हैं। वेना थाना क्षेत्र के गिरिधकचक गांव में रविवार को तालाब से मछली पकड़ने के विवाद में दो पक्षों में भिड़ंत हुई। दोनों पक्षों में रोड़ेबाजी व मामूली मारपीट हुई। जिसके बाद एक दबंग ने फायरिंग कर गांव में बंदूक लहराया।

जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि दो पक्षों में मछली पकड़ने का विवाद हुआ। जिसके बाद दोनों पक्ष के लोग रोड़ेबाजी करने लगे। उसी दौरान दबंग पक्ष के एक युवक ने राइफल निकाल कर फायरिंग कर दी। इसके बाद वह हथियार लहराते हुए फरार हो गया। गोलीबारी में किसी के हताहत की सूचना नहीं है।
डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी ने मछली पकड़ने के विवाद में घटना हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ़्तार बदमाशों में राजकमल चौहान , धर्मवीर चौहान और रविंद्र चौहान है | इनके पास से हथियार भी बरामद हुआ है।