• August 31, 2026 10:55 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पूर्व प्रधानमंत्री के पुण्यतिथि पर बांटे गये मास्क-सेनेटाइजर ….

ByReporter Pranay Raj

May 21, 2021

आशीष – 7903735887 

बिहारशरीफ के धनेश्वरघाट स्थित राजेन्द्र आश्रम में कांग्रेस ने कोरोना गाईडलाइन का पालन करते हुए भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनायी गयी। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने जरुरतमंदों को मास्क, सेनेटाइजर, साबुन व जीवन रक्षक दवाईयां दी। एंबुलेंस चालकों के लिए भी मास्क-सेनेटाइजर, पीपीई किट आदि उपलब्ध कराये गये। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने स्व. गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।

जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि स्व. गांधी आधुनिक भारत के जनक थे। पंचायती राज व्यवस्था को बहाल करने के साथ ही युवाओं के लिए कंम्प्यूटर सुलभ कराया। वे संचार क्रांति के जनक थे। उनकी सोच थी कि पंचायतों को राशि मुहैया करा गांव का विकास किया जाए। साथ ही कमीशनखोरी पर लगाम लगायी जाए। उन्होंने कहा कि एक-दो दिनों में पूरे शहर का सर्वे कर यह जानकारी देंगे कि कहां सामुदायिक रसोई की जरुरत है। बाद में डीएम से इन स्थानों पर रसोई चलाने का अनुरोध किया जाएगा। एंबुलेंस चालक संघ के अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने जीवन रक्षक सामान उपलब्ध कराने के लिए कांग्रेस की प्रशंसा की। मौके पर पूर्व विधायक रवि ज्योति कुमार, जितेन्द्र प्रसाद सिंह, अजीत कुमार, फरहत जवीं, मुन्ना पांडेय, उस्मान गनी, बच्चू प्रसाद आदि मौजूद थे।