• August 31, 2026 10:55 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शादी समारोह में हुई फायरिंग, गोली लगने से एक जख्मी ….

ByReporter Pranay Raj

May 20, 2021

राज – 7903735887 

वेन थाना क्षेत्र के भातू बिगहा गांव में गुरुवार की शाम शादी समारोह में समधि मिलन के दौरान हुई फायरिंग में गोली लगने से बाराती पक्ष के भोला सिंह नामक अधेड़ जख्मी हो गए। जख्मी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। ग्रामीणोँ ने बताया कि उमेश सिंह के पुत्री की बारात आई थी। उसी दौरान हुई हर्ष फायरिंग में गोली एक बाराती को लग गई।

थानाध्यक्ष जयकिशन ने बताया कि दीवार में लगने के बाद गोली बाराती को लगी। अधेड़ मामूली रूप से जख्मी हुए हैं। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।