• November 20, 2025 7:02 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सड़क पर पलट गया तेज रफ्तार टेम्पो, लोगों ने इस तरह काटा बवाल …

ByReporter Pranay Raj

May 8, 2021

राज – 7903735887 

बेन थाना क्षेत्र के रसुला गांव के पास शनिवार की सबह अनियंत्रित टेम्पो पलट गया। हादसे में दो महिलाएं जख्मी हो गयी। बाद में एक महिला की मौत अस्पताल में हो गयी। मृतका परवलपुर थाना क्षेत्र के कीर्तिपुर गांव निवासी गनौरी यादव की 56 वर्षीया पत्नी मीना देवी है। जख्मी कठनपुरा गांव निवासी प्रवीण की पत्नी सोनारो देवी है। मौत से नाराज लोगों ने बिहारशरीफ-एकंगरसराय मार्ग को करीब डेढ़ घंटे तक जाम रखा।

परिजन ने बताया कि महिला रसलपुर गांव से टेम्पो पर सवार होकर कठनपुरा जा रही थी। रसूला पुल के पास टेम्पो पलट गया। मीना देवी को अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर, चालक टेम्पो लेकर फरार हो गया। मौत की जानकारी मिलते ही ग्रामीण सड़क पर उतरकर मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना पाकर बेन थानाध्यक्ष जयकिशन कुमार, मुखिया प्रतिनिधि धर्मेन्द्र प्रसाद, अलावां मुखिया रामनंदन प्रसाद वहां पहुंचे और नाराज लोगों को समझाया। थानाध्यक्ष ने नियमानुसार मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया।