• June 7, 2025 9:10 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सुपारी किलर से कराई थी अनूज सिंह की हत्या, सफेदपोश गिरफ्तार…

Apr 14, 2021

राज – 7903735887 

कल्याण बिगहा ओपी इलाके में 15 जनवरी को गोली मार हुई अनूज सिंह की बदमाशों ने हत्या कर दी थी। मृतक बराह गांव निवासी थे। इस ब्लाइंड हत्याकांड की गुत्थी पुलिस टीम ने सुलझा ली। भूमि विवाद की रंजिश में सफेदपोश ने ढाई लाख रुपया देकर सुपारी किलर से लाश गिराई थी। पुलिस ने कथित रसूखदार को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया नामजद आरोपी हरनौत के रांची रोड निवासी स्व. रामचंद्र सिंह का पुत्र अरविंद सिंह है। इसके दो पुत्रों को भी नामजद किया गया था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीम छापेमारी कर रही है।
सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि भूमि विवाद में अरविंद ने सुपारी किलर से अनूज की हत्या कराई। पुख्ता साक्ष्य मिलने पर आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी के निजी अंगरक्षक लक्ष्मी नारायण सिंह ने कोर्ट में बयान दिया है कि आरोपी के कहने पर उसने सुपारी किलर को ढाई लाख रुपया पहुंचाया था। घटना में संलिप्त बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।