• November 20, 2025 6:34 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कलश शोभा यात्रा में महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा 

ByReporter Pranay Raj

Mar 10, 2021

राज – 7903735887 

गिरियक प्रखंड के चोरसुआ बकरा गांव स्थित बथान पर बुधवार को सूबे व देश में सुख शांति की कामना के लिएअखंड कीर्तन का आयोजन किया । इसके पूर्व महिलाओं व कन्याओं ने बाजे गाजे के साथ गांव से शोभा यात्रा निकाल कर संगम स्थल पर जाकर कलश में जल उठाया। जल भरने के बाद पुनः कीर्तन स्थल पहुंची। जहाँ विधि विधान से कलश स्थापना के बाद अखंड कीर्तन शुरू हुआ। मुखिया चंदन कुमार ने बताया कि कोरोना महामारी जैसी प्राकृतिक आपदा से निजात पाने व देश में शांति और सुखमय जीवन के लिए यह कीर्तन किया गया। इसमें उपमुखिया प्रमोद कुमार, सोहराय प्रसाद, मानिकचंद प्रसाद कुशवाहा, अरविंद कुमार, प्रभाकर शास्त्री, दिवाकर शास्त्री, अमिताभ कुमार, रामानन्द कुमार, माथुर कुमार, महेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, कामेश्वर महतो, राजेन्द्र महतो, काली प्रसाद, रेखा शास्त्री, अजय कुमार व अन्य ने सहयोग किया।