• April 18, 2026 11:23 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – फंदे पर लटकी मिली बहू की लाश, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Dec 6, 2020

राज की रिपोर्ट – 7903735887 

बिंद थाना क्षेत्र के बाजार इलाके में शनिवार की रात बहू की गला दबाकर हत्या कर, शव को फंदे से लटका दिया गया। मृतका मनीष कुमार की पत्नी चांदनी देवी है। सूचना पाकर आई पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई।
रहुई के कुतुबपुरा गांव निवासी मृतका की दादी शांति देवी ने पति समेत चार को आरोपित कर एफआईआर का आवेदन थाने में दिया है। आरोपियों पर दहेज में कार नहीं मिलने पर गला दबाकर हत्या का आरोप है। मृतका को तीन माह का एक पुत्र है।
थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। पति समेत चार पर हत्या का आरोप लगा आवेदन दिया गया है।