• November 20, 2025 5:52 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – चौथे स्तंभ पर हमला से उबाल, फूंका महाराष्ट्र सरकार का पुतला..

ByReporter Pranay Raj

Nov 6, 2020

सिटी डेस्क – 7903735887 

पत्रकार अर्णव गोस्वामी की गिरफ्तारी का विरोध देशभर में हो रहा है। राष्ट्रीय युवा शक्ति ने शुक्रवार को अस्पताल चौक पर महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंक अपना विरोध जताया। संगठन अध्यक्ष प्रिंस पटेल ने बताया कि देश मे इमरजेंसी थोपने व सच्चाई का सामना करने से हमेशा मुँह छुपाने वाली कांग्रेस पुनः लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस समर्थित महाराष्ट्र सरकार का यह कृत्य लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ मीडिया के स्वतंत्र रूप से कार्य करने से रोकने का कुत्सित प्रयास किया गया है इसके विरोध में पूरा युवा समाज खड़ा है।
आरवाईएस के जिलाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सुमन्त पटेल व प्रिंस सक्सेना ने संयुक्त रूप से कहा कि अर्णव गोस्वामी की गिरफ्तारी महाराष्ट्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचलना है। इस मौके पर जिला प्रभारी चन्द्रमणि पटेल, जिला उपाध्यक्ष प्रिंस सक्सेना, चन्द्रमणि कुमार, उत्सव आनन्द भदानी, गौरव कुमार, श्याम बिहारी, नीतीश कुमार, रौशन गोपाल सहित दर्जनों युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।