• October 26, 2026 10:27 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज़ नालंदा – युवक को गोली मारकर किया जख्मी ….

ByReporter Pranay Raj

Oct 26, 2026

राहुल रंजन उर्फ डुग्गी की रिपोर्ट – 

पीर बिगहा ओपी क्षेत्र के ओप गांव के तालाब के पास सोमवार की शाम बदमाशों ने गोली मारकर युवक को जख्मी कर दिया। जख्मी परवलपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी नीरज कुमार को इलाज के लिए एकंगरसराय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। गोली उसकी केहुनी में लगी है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
हिलसा डीएसपी-टू कुमार ऋषिराज ने बताया कि शाम में पुलिस को गोलीबारी की सूचना मिली। सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। जख्मी युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना का पता लगाया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।