राहुल रंजन उर्फ डुग्गी
खुदागंज थाना क्ष्रेत्र के मैदीकला गांव का एक छात्र एक सप्ताह पहले गायब हो गया था। परिजनों ने अपहरण करने का आरोप लगाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने अपहृत छात्र को पटना से बरामद कर लिया है। एक आरोपित भी गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने मंगलवार को सकुशल पटना के कुम्हरार टावर गली से वरामद करते हुए एक अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया है। मंशा था कि किसी होटल संचालक के सौंप देना ।
थानाध्यक्ष दुर्गेश प्रसाद गहलौत ने बताया की मैदी कला निवासी राजकुमार यादव के 13 वर्षीय पुत्र अंकुश राज का आठ अक्टुबर को अपहरण किया गया था। वह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था उसके बाद वापस नहीं लौटा। मामले को गंभीरता से लेते हुए मोवाइल लोकेशन एवं तकनीक का सहारा लेते हुए उसे बरामद किया गया। अपहरणकर्ता महकार थाना क्ष्रेत्र के हथियावा निवासी कविन्द्र यादव उर्फ कपिल प्रसाद पटना में किराए के मकान रहता था। वही से छात्र को सकुशल बरामद कर लिया गया। पिता राजकुमार यादव ने कविन्द्र यादव पर अपहरण कर लिए जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया गया है।

