• September 1, 2026 9:42 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कार्रवाई: तीन बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाने करतूत…

ByReporter Pranay Raj

Sep 1, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट – 

नगरनौसा थाना पुलिस ने सोमवार को दिवा गश्ती के दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर घूम रहे दो युवकों को रोका। जांच में बाइक चोरी की निकली। थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए आरोपित हिलसा के धरमपुर निवासी मनीष कुमार और रोहित कुमार हैं। बाइक 23 जुलाई को बख्तियारपुर से चोरी हुई थी, लखीसराय निवासी विक्की राय ने केस दर्ज कराया था। दोनों से पूछताछ हो रही है।
दूसरी कार्रवाई परवलपुर में हुई। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि मई तारा बिगहा निवासी अजय चौहान उर्फ गोलू को चोरी के सामान के साथ पकड़ा गया। उसके पास से चोरी के बर्तन, 2 हजार नकदी और जमीन के कागजात बरामद हुए। आरोपी ने कौशिल्या देवी के घर में चोरी की थी। उसे कोर्ट में पेश किया गया है।