राहुल रंजन की रिपोर्ट –
हरनौत थाना क्षेत्र के महथवर छठ घाट के किनारे मंगलवार की सुबह 22 वर्षीय युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। मृतक हासनचक चौरिया गांव निवासी मुरारी चौधरी का पुत्र सिंधू कुमार है।
परिवार ने बताया कि दो साल पहले सिंधू की शादी हुई थी। शादी के कुछ माह बाद ही बीमारी से पत्नी की मौत हो गई। तब से सिंधू डिप्रेशन में चला गया था। मानसिक हालत बिगड़ गई थी। परिवार वाले दूसरी शादी की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच उसने खुदकुशी कर ली।थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजनों ने भी मानसिक तनाव की बात कही है। पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

