राहुल रंजन की रिपोर्ट –
नूरसराय थाना के बारा बिगहा गांव में सोमवार की सुबह ट्रांसफॉर्मर के पोल से एक युवक का शव गमछा के फंदे पर लटका मिला। मृतक अरुण पासवान का 32 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र पासवान है। वह चेन्नई में मजदूरी करता था। 21 अगस्त को गांव आया था। उसकी शादी 2014 में हुई। उसे दो बेटे हैं।
प्रेमिका के घर वालों ने हत्या कर लटकाया
पिता अरुण पासवान ने आरोप लगाया कि बेटे का धरमपुर गांव की एक युवती से 2 साल से प्रेम प्रसंग था। रविवार को वह प्रेमिका से मिलने धरमपुर गया। लौटने के बाद दोस्तों संग खाया-पिया। रात में फिर प्रेमिका के घर चला गया। अगली सुबह उसकी लाश ट्रांसफार्मर से लटकी मिली। पिता ने आरोप लगाया कि प्रेमिका के पिता और परिवार के अन्य सदस्यों ने बेटे की हत्या कर शव को लटकाया है। मृतका टखना जमीन में सटा है। गला दबाकर हत्या के बाद लाश को लटकाया गया है। ताकि पुलिस हत्या को खुदकुशी समझे।
नूरसराय थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना खुदकुशी प्रतीत हो रहा है। सभी एंगल से घटना की जांच शुरू कर दी गई है। लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।

