राज की रिपोर्ट –
रक्षाबंधन पर नालंदा पुलिस ने बहनों को सुरक्षा का तोहफा दिया। महिला सुरक्षा के लिए पुलिस दीदियां उतारी गईं हैं। स्कूटी सवार महिला पुलिसकर्मी अब स्कूल-कॉलेज, बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्त करेंगी। पुलिस केंद्र में लाइन डीएसपी श्याम किशोर रंजन ने शुक्रवार को पुलिस दीदियां को हरी झंडी दिखाई।
जिले को सरकार से 20 स्कूटी और 15 बाइक मिली हैं। पहले चरण में स्कूटी वाली टीम शुरू हुई है। बाइकों का वितरण अभी नहीं किया गया है। पुलिस दीदी की मदद के लिए नागरिक 112 और नगदीकी थाना को कॉल कर सकते हैं। पुलिस दीदी को पहले महिला ब्रिगेड के नाम से जाना जाता था। अब इन्हें नए स्वरूप में महिला सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।

