राहुल रंजन उर्फ डुग्गी –
हरनौत थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 के पंचशील नगर मोहल्ले में घर में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए एक दर्जन बदमाशों ने दो बाइकों में आग लगा दी। जिससे बाइक धू-धू कर जलने लगी। इसके बाद बदमाशों ने मकान मालिक को जान मारने की धमकी दी। घटना से इलाके में दहशत फैल गई।
मकान मालिक इंद्रजीत कुमार ने बताया कि 17 अगस्त की रात दर्जनों बदमाश उनके घर में घुस गए और तोड़फोड़ करने लगे। उन्होंने इसकी सूचना डायल-112 पुलिस को दी। पीड़ित के अनुसार, पुलिस को सूचना देने के बाद बदमाश आक्रोशित हो गए और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। जाते-जाते बदमाश घर में खड़ी दो मोटरसाइकिलों में आग लगाकर फरार हो गए।
इंद्रजीत कुमार ने बताया कि उनका पूरा परिवार दिल्ली में रहकर काम करता है और कभी-कभार ही घर आना-जाना होता है। इन्हीं बदमाशों ने 2 अगस्त को भी उनके घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पीड़ित ने घटना की प्राथमिकी का आवेदन थाना में दिया है। पुलिस जांच का दावा कर रही है।

