राज की रिपोर्ट
तेल्हाड़ा थाना पुलिस ने तीन सड़क लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने 19 अगस्त को मानसिंगपुर गांव निवासी नीतीश कुमार के साथ लूटपाट की थी। घटना के बाद केस दर्ज कर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में मनोहर बिगहा निवासी राहुल कुमार, संजीव कुमार और आकाश कुमार शामिल हैं। बदमाशों के पास से लूटे गए 10 हजार नगदी, दो एटीएम कार्ड और घटना में इस्तेमाल किया गया वाहन बरामद किया गया है।
थानाध्यक्ष अजित कुमार टिंकू ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई थी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की तस्वीर कैद हो गई। उसी के आधार पर तीनों को पकड़ा गया। गिरफ्तार संजीव कुमार और आकाश कुमार उर्फ जौमी दादा के खिलाफ तेल्हाड़ा थाना में पूर्व से एक-एक मामला दर्ज है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष के अलावा दारोगा अनिकेश कुमार बिट्टू, विजय कुमार समेत अन्य सुरक्षा कर्मी शामिल थे।

