• October 11, 2026 11:10 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज़ नालंदा – 39 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार …..

ByReporter Pranay Raj

Aug 21, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट

लहेरी थाना पुलिस ने इलाके में कार्रवाई कर 39 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक नाबालिग है। गिरफ्तार बालिग तस्कर गगनदिवान निवासी राहुल कुमार है।

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि तस्कर काँटा पर मोहल्ले में नशीले पदार्थ की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने छापेमारी की। मौके से दो तस्करों को पकड़ा गया, जिसमें एक नाबालिग है। दोनों की तलाशी लेने पर उनकी जेब से 39 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुआ। पूछताछ के आधार पर अग्रेतर कार्रवाई जारी है।