राहुल रंजन की रिपोर्ट
आईजी के आदेश पर एसपी भारत सोनी ने जिले के चार थानों में थानेदारों का तबादला किया है। विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।आदेश के अनुसार हिलसा थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार को राजगीर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। राजगीर थानाध्यक्ष रमण कुमार को पुलिस लाइन बुला लिया गया है। हिलसा सर्किल इंस्पेक्टर चंद्रभानू को हिलसा थानाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।इसी तरह चेरो ओपी प्रभारी रौशन कुमार को परबलपुर थानाध्यक्ष बनाया गया है। लहेरी थाना में तैनात दारोगा सर्वेश कुमार राय को चेरो ओपी का नया प्रभारी बनाया गया है। न्यायालय में तैनात अमरदीप कुमार को हिलसा सर्किल इंस्पेक्टर का प्रभार दिया गया है।वहीं परबलपुर के पूर्व थानाध्यक्ष को लहेरी थाना में तैनात किया गया है। एसपी भारत सोनी ने बताया कि आईजी के निर्देश पर जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह बदलाव किया गया है। सभी नवपदस्थापित पदाधिकारियों को अविलंब योगदान देने का निर्देश दिया गया है
।

