• July 8, 2026 10:05 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – 4 की मौत से परिवारों में कोहराम, जानें हादसा…

ByReporter Pranay Raj

Jul 8, 2026

राज की रिपोर्ट 

जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार को हुए हादसे में महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। सिलाव और रहुई और दीपनगर थाना इलाके में हुई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के आवेदन पर संबंधित थाना में केस दर्ज किया गया है।

घटना नं. 01:
सिलाव में 11 वर्षीय मासूम की मौत
पहली घटना सिलाव थाना क्षेत्र के मिल्कीपर गांव की है। गांव निवासी मोहित धुरी केवट का 11 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार किसी काम से गांव के बोरिंग की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में लगे लकड़ी के बिजली पोल में उतरे करंट की चपेट में आ गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत सिलाव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना नं. 02:
रहुई में 28 वर्षीय युवक की मौत

दूसरी घटना रहुई थाना क्षेत्र के बरांदी गांव में हुई। गांव निवासी पप्पू ठाकुर के 28 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार घर में काम कर रहे थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए। परिजन और ग्रामीण उन्हें इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सिलाव और रहुई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मामलों की जांच शुरू की। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

घटना नं. 03:

तालाब से मिली बुजुर्ग महिला की लाश
रहुई थाना पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर इतासंग गांव स्थित तालाब से बुधवार को एक बुजुर्ग महिला का शव बरामद किया। पुलिस डूबकर मौत का अंदेशा जता रही हैं। मृतका शाहपुर गांव निवासी एतबारी महतो की 65 वर्षीया पत्नी बासो देवी हैँ। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।

घटना नं. 03:

दुर्घटना में जख्मी किसान की मौत
खुदागंज थाना क्षेत्र के केबल बिगहा निवासी किसान अजय कुमार सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गए थे। उनकी मौत इलाज के दौरान पटना में हो गई। मौत के बाद परिजन शव लेकर गांव लौट आएं। सूचना के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। परिवार ने बताया कि किसान 6 जुलाई को बिहारशरीफ से रोटावेटर खरीदकर ट्रैक्टर से गांव लौट रहे थे। उसी दौरान दीपनगर थाना क्षेत्र के रेलवे ओवरब्रीज पर ट्रैक्टर बस से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे में ट्रैक्टर चालक व किसान जख्मी हो गए। किसान का इलाज पटना में कराया जा रहा था। जहां इलाज के दौराान उनकी मौत हाे गई।