राहुल रंजन की रिपोर्ट
नाच कार्यक्रम के दौरान युवक के हथियार लहराने का वीडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सिलाव थाना क्षेत्र के धनु बिगहा गांव का बताया जा रहा है। हालांकि , न्यूज नालंदा वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो एक जुलाई का बताया जा रहा है।
वीडियो में कुछ युवक कार्यक्रम के दौरान महिला डांसर के साथ डांस करता दिख रहा है। इसी दौरान एक युवक हाथ में पिस्तौल लेकर हवा में लहराते हुए डांस करने लगता है। काफी देर तक वह हथियार का प्रदर्शन करता है। इसी दौरान कुछ युवक वीडियो बना लेते हैं। बाद में वीडियो को वायरल कर दिया जाता है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच में तथ्य सही पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

