राज की रिपोर्ट …..
बिहारशरीफ के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर मुन्ना सिद्दीकी ने पटना स्थित 7, सर्कुलर आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री से आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान बिहारशरीफ के समग्र विकास, आधारभूत संरचनाओं के विस्तार, शिक्षा, स्वास्थ्य, शहरी सुविधाओं तथा जनकल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुन्ना सिद्दीकी ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने सुशासन, सामाजिक न्याय और विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, पेयजल, बिजली और आधारभूत संरचना के विकास से राज्य की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि बिहारशरीफ तेजी से विकसित हो रहा शहर है, इसलिए यहां की बढ़ती आबादी और आवश्यकताओं को देखते हुए विकास कार्यों को और गति देने की जरूरत है।
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री से बिहारशरीफ में जनसुविधाओं के विस्तार, आधारभूत ढांचे को मजबूत करने तथा विकास से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। इस पर नीतीश कुमार ने क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि जनता के हित से जुड़े कार्यों को हमेशा प्राथमिकता दी जाती रही है और आगे भी विकास की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी। उन्होनें पूर्व मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की तथा उनके मार्गदर्शन में बिहार के निरंतर विकास की उम्मीद जताई।
इस अवसर पर मोहम्मद जमील शाह, रियाजुल हक, सैयद जाकिर हुसैन, मिस्बाहुल हसन, इकबाल खान उर्फ माला तथा सैयद अबू ज़ेया भी मौजूद रहे।

