• June 27, 2026 10:50 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – लूट से पहले फिल्मी स्टाइल में पहुंची पुलिस, दो लुटेरों को पकड़ा

ByReporter Pranay Raj

Jun 27, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट 

इस्लामपुर थाना क्षेत्र के मीना बाजार के बाद शुक्रवार की शाम लुटेरे दिन के उजाले में लूटपाट करने का प्रयास कर रहे थे। तभी फिल्मी स्टाइल में मौके पर गश्ती दल पहुंच गया। अपराध को तो रोका ही, दो लुटेरों को भी देसी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ धर-दबोचा।
हिलसा डीएसपीट-टू कुमार ऋषिराज ने बताया कि शनिवार की शाम करीब चार बजे कल्याणपुर गांव का छोटू कुमार साइकिल से अपने धर जा रहा था। तभी मीना बाजार के पास बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसे पिस्तौल दिखाया। गले से सोने का लॉकेट और मोबाइल छीनने का प्रयास किया। गश्ती दल भी मौके पर पहुंच गया। खुदागंज थाना क्षेत्र के झरिया गांव निवासी सुनील कुमार उर्फ गोलू और इस्लामपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर-चोरा बिगहा गांव के सुशांत कुमार उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से एक देसी कट्टा, 6 जिंदा कारतूस, पांच मोबाइल व एक बाइक बरामद की गयी। उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है। छापेमारी टीम में प्रवीण कुमार उपाध्याय, संतोष कुमार, डिंपल कुमारी, जटु कुमार, विनय पासवान आदि शामिल थे।