• June 25, 2026 11:30 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दूध व्यवसायी की भदौर में गोली माकर हत्या ….

ByReporter Pranay Raj

Jun 25, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट 

पटना जिले के भदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरुआने टाल खंधा में बुधवार की शाम अपराधियों ने एक दूध कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
मृतक की पहचान सरमेरा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी भूषण सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार भूषण सिंह प्रतिदिन बरुआने गांव स्थित डेयरी में दूध पहुंचाने जाते थे। बुधवार की शाम भी वह दूध लेकर डेयरी गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। इसके बाद परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की।
खोजबीन के दौरान उनका शव पटना और नालंदा जिले की सीमा पर स्थित खेत से बरामद किया गया। परिजनों का कहना है कि अपराधियों ने उनकी पीठ में गोली मारी थी। शव मिलने के समय उनके गले में गमछा भी लिपटा हुआ था, जिससे हत्या को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई