• June 23, 2026 10:46 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – खड़ी बाइक को चंद मिनट में लेकर हो जाता था फरार , 5 बाइक के साथ धराया , जानें तकनीक …

ByReporter Pranay Raj

Jun 23, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट 

लहेरी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए चोरी की पांच बाइक बरामद की हैं। मौके से एक आरोपित को निरुद्ध किया गया है। बरामद बाइकें झारखंड, नवादा व नूरसराय से चोरी की गई थी।

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि सोमवार देर रात मिली सूचना पर पुलिस टीम ने सोहन कुआं मोहल्ला स्थित सुमित यादव के मकान के सामने छापा मारा। वहां से पांच चोरी की बाइक बरामद हुईं। जांच में पता चला कि सभी बाइक पिछले एक सप्ताह में विभिन्न थाना क्षेत्रों से चुराई गई थीं। बरामद बाइकें झारखंड के कोडरमा, नवादा जिला और नूरसराय थाना इलाके से चोरी की गई थी। मौके से एक आरोपित को निरुद्ध किया गया है। पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस जुटी है।

छापेमारी में एसआई सर्वेश कुमार, एसआई चंदन कुमार, सिपाही दीपक, नितेश, झुन्नू और महिला सिपाही प्रीति शामिल थीं।