• October 11, 2026 12:11 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दंपती को बंधक बनाकर 25 लाख की डकैती, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jun 18, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट – 

परबलपुर थाना क्षेत्र के गागो बीघा गांव में बुधवार रात हथियार से लैस बदमाशों ने दंपती को बंधक बनाकर 25 लाख की डकैती कर ली। करीब एक दर्जन अपराधी छत के रास्ते प्रवीण कुमार के घर में घुसे। बदमाशों ने प्रवीण कुमार और उनकी पत्नी को हथियार के बल पर कब्जे में लेकर हाथ-पैर बांध दिया और कमरे में बंद कर दिया।

इसके बाद घर में रखे बक्से, गोदरेज और अटैची तोड़कर 20 भर सोने, चांदी के जेवर और अन्य सामान लूट लिया। शोर मचाने पर ग्रामीणों के पहुंचने से पहले बदमाश गांव के बाहर खड़ी दो गाड़ियों से फरार हो गए। भागने में जल्दबाजी में एक ट्रॉली बैग और कुछ सामान रास्ते में छूट गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाए हैं।

थानाध्यक्ष ने बताया कि एफएसएल, डॉग स्क्वायड की मदद से साक्ष्य जुटाए गए हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द खुलासे का दावा किया गया है।