• October 10, 2026 10:56 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बेखौफ चोर: बड़ी पहाड़ी के बाद अयोध्या नगर में 15 लाख की चोरी…

ByReporter Pranay Raj

Oct 10, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट – 

जिले में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोहसराय थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी में 40 लाख की चोरी के खुलासे से पहले शनिवार को बदमाशों ने दीपनगर में एक और घटना को अंजाम दे दिया। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के अयोध्या नगर मोहल्ले की है। जहां निजी स्कूल शिक्षक अंजिल कुमार के किराए के फ्लैट से दिनदहाड़े 15 लाख से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया गया।
पीड़ित शिक्षक नालंदा कॉन्वेंट क्लासेज में पढ़ाते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह 8 बजे फ्लैट में ताला लगाकर स्कूल गए थे। दोपहर में पत्नी प्रवीला कुमारी लौटी तो ताला टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा पड़ा था।बदमाशों ने स्टोरवेल तोड़कर सोने की चार चूड़ियां, दो जोड़ी झुमके, चेन, पांच अंगूठियां, हीरे जड़ित बेसर, हार, नथिया और टीका समेत चांदी की पायल और 2 लाख नकद चुरा लिए।
दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।