• June 18, 2026 10:07 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – 4 की मौत: पत्नी से झगड़ा के बाद पति ने दी जान…

ByReporter Pranay Raj

Jun 18, 2026

राज की रिपोर्ट 

जिले में गुरुवार को अलग-अलग घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गई। घरेलू विवाद में जहर खाने, बिजली करंट और अज्ञात शव मिलने की घटनाओं से इलाके में मातम पसर गया।

पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने खाया जहर :

बिंद थाना क्षेत्र के बकरा गांव में गुरुवार को पत्नी से झगड़े के बाद 26 वर्षीय सूर्यकांत कुमार ने जहर खाकर जान दे दी। परिवार के अनुसार, विवाद के बाद सूर्यकांत ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर गांव लौट गए।

शौच के लिए गए युवक की करंट से मौत :

तेलमर थाना क्षेत्र के सोराडीह गांव में गुरुवार सुबह शौच के लिए खेत गए 32 वर्षीय नगेंद्र प्रसाद की बिजली करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि नगेंद्र सुबह खेत की ओर गए थे, जहां पहले से गिरे बिजली तार की चपेट में आ गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टोंका फंसाते समय करंट से गई जान :

भागन बिगहा ओपी क्षेत्र के भागन बिगहा गांव में गुरुवार सुबह घर का टोंका फंसाते समय 26 वर्षीय सोनू कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सड़क किनारे मिली अज्ञात अधेड़ की लाश :

सोहसराय थाना पुलिस ने गुरुवार को बाईपास स्थित पेट्रोल पंप के पीछे से एक अज्ञात 50 वर्षीय अधेड़ का शव बरामद किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।पुलिस ने सभी मामलों में यूडी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।