• August 31, 2026 10:26 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – आश्चर्य : केमिकल के सील डब्बे से निकली शराब, 5 गिरफ्तार

ByReporter Pranay Raj

May 28, 2026

राज की रिपोर्ट 

उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को अलग-अलग इलाके में छापेमारी कर 66.915 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए 5 धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। लहेरी थाना क्षेत्र धनेश्वरघाट मंदिर के पास जितेंद्र कुमार को 25.200 लीटर अंग्रेजी शराब संग पकड़ा गया। केमिकल के लेवल लगा टीन के डब्बा में वह शराब रखकर बाइक से ले जा रहा था। उसी दौरान धराया। टीन का डब्बा सील था।
इसी तरह बेन थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव से शाहिद कुमार के घर से 9 लीटर चुलाई और 0.50 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। मौके से एक मारुति कार भी जब्त करते हुए धंधेबाज को गिरफ्तार कर लयिा गया।
उधर, राजगीर के माली टोला से रितेश कुमार को 11.340 लीटर अंग्रेजी शराब संग पकड़ा गया। वहीं, राजगीर के तुलसी टेाला में वाहन जांच के दौरान गौतम कुमार की ऑल्टो कार से 4.500 लीटर शराब बरामद हुई। गौतम को गिरफ्तार कर लिया गया।
इसी तरह हिलसा थाना के सरदार बिगहा से 16 लीटर शरबा संग धनंजय कुमार को गिरफ्तार किया गया। उत्पाद अधीक्षक लाला अजय कुमार सुमन ने बताया कि विभाग द्वारा अभियान चलाकर लगातार छापेमारी की जा रही है।