• May 2, 2026 10:38 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – एसटीएफ की कार्रवाई: किराए के कमरे में बन रहा था मौत का सामान…

ByReporter Pranay Raj

May 2, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट 

पटना में गिरफ्तार तस्कर की निशानदेही पर पटना पुलिस व एसटीएफ की टीम ने नगरनौसा के बाजितपुर गांव में छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया। कार्रवाई स्थानीय पुलिस के सहयोग से हुई। किराए के कमरे से भारी मात्रा में हथियार निर्माण का उपकरण व औजार के साथ एक तस्कर पकड़ा गया।

हिलसा डीएसपी शैलजा ने बताया कि पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र में एसटीएमफ ने छापेमारी कर दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार तस्कर भगवानगंज थाना क्षेत्र के रोहिलापर निवासी महेश यादव और नालंदा जिला के चिकसौरा थाना क्षेत्र के हुराड़ी निवासी सदन प्रसाद था। दोनों के पास से देसी कट्‌टा व बैरल बरामद हुआ था। उनकी निशानदेही पर वाजितपुर में रेड हुई।

बच्चू महतो के मकान के एक फ्लैट में किराएदार हथियार निर्माण कर रहा था। मौके से भारी मात्रा में हथियार का पार्ट्स, औजार व उपकरण जब्त हुआ। गिरफ्तार तस्कर कृष्ण विश्वकर्मा पर पूर्व से दो आर्म्स एक्ट व एक हत्या का केस दर्ज है।