• June 13, 2026 4:53 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पति की गला दबाकर कर दी हत्या, पत्नी समेत तीन गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Apr 25, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट –

थरथरी थाना अंतर्गत अमेरा खरजमा गांव िस्थत ससुराल में युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप पत्नी व अन्य ससुराली परिवार पर लगा है। मृतक के गले में गहरा निशान है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पत्नी व सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया। मृतक चंडी थाना क्षेत्र के गुलड़िया बिगहा निवासी महेश पासवान के 24 वर्षीय पुत्र विश्वविजय पासवान हैं। परिजन पत्नी पर गला घोंटकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
पिता महेश पासवान ने बताया कि दो साल पहले बेटे की शादी अमेरा खरजमा गांव निवासी महेश पासवान की पुत्री स्वीटी कुमारी से हुई थी। शादी के कुछ माह बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा। बहू का आचरण गलत है। सुनियोजित तरीके से सह बेटे की हत्या कर दी। हिलसा एएसपी कुमारी शैलजा ने बताया कि मृतक के गले पर चोट के निशान पाए गए हैं। मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। पुलिस मृतक की पत्नी, उसके माता-पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।