• April 18, 2026 6:21 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – भंडारा में 10 हजार भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण……

ByReporter Pranay Raj

Apr 13, 2026

राकेश पासवान की रिपोर्ट 

हरनौत प्रखण्ड चेरो ओपी थाना के पास सूर्य मंदिर तालाब परिसर में सोमवार को तीन दिवसीय नारायण पीठ पर मानव धर्मशास्त्र कथा का समापन हुआ। सोमवार को विशाल भंडारा में 10 हजार से अधिक भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान तीन दिनों तक चेरों सूर्य मंदिर परिसर धार्मिक माहौल में सराबोर रहा।

इसके पहले रविवार की संध्या में कथावाचक संत देवराज नागर और भजन गायक सत्यजीत जैन ने मधुर भजन और कथा से श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। राजस्थान के बाड़मेर से आयी संगीत मंडली ने भक्ती गीतों से भक्तों को सराबोर किया।

अवधूत देवीदास सेवा संस्थान के सहयोग से चेरों गांव में लाखों रुपए की लागत से बने नवनिर्मित महिला संस्कार स्नानागार का उद्घाटन किया गया। संस्थान के ऑल इंडिया जनरल सेक्रेटरी रमाकांत वर्मन व उनकी पत्नी विनीता वर्मन ने कहा कि इससे यहां आए भक्तों को काफी सुविधा होगी। पहले दिन 1101 कलश के साथ सैकड़ों भक्तों ने भव्य शोभा यात्रा की। दूसरे दिन भक्तों को वस्त्र बांटे गए। तीसरे दिन आरती के बाद विशाल भंडारा किया गया। इसमें चेरों, खरुआरा, चखामिंद, बिरजूमिल्की, द्वारिका बिगहा, कल्याण बिगहा, तीरा, उखड़ा, बामोचक, हरनौत समेत आसपास के दर्जनों गांव के लोग शामिल हुए। इसमें आए भक्तों ने पूरी, बुंदिया और सब्जी का प्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन में मंदिर के पुजारी सुदामा बाबा, संस्थान के चेयरमैन विनोद कुमार सिंह, चेरों पंचायत के पूर्व मुखिया राम भगवान यादव, विजय सिंह, नीतीश कुमार, सतीश प्रसाद, दुलारचंद यादव, दानी यादव, धर्मेंद्र, अशोक कुमार, राजेश कुमार, रामजोत सिंह, धूरी, विकास कुमार, मनोज कुमार, कैलू समेत सैकड़ो लोगों ने सहयोग किया।