• April 18, 2026 6:54 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ममेरे-फुफेरे भाई संग तीन की मौत, जानें घटना..

ByReporter Pranay Raj

Feb 24, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट 

अस्थावां थाना क्षेत्र के चुलिहारी मोड़ के पास तेज गति की बाइक पेड़ से टकरा गई। घटना में बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों आपस में ममेरे-फुफेरे भाई हैं।

मृतकों में पटना जिला के घोसवरी थाना क्षेत्र के सफराज नगर के कुम्हड़ा गांव निवासी मुरारी राउत का पुत्र पुटूस कुमार और चुलिहारी गांव निवासी डोमन राउत का पुत्र मनीष राउत शामिल है।

परिवार ने बताया कि पुटूस अपने मामा के घर चुलिहारी गांव आया था। जहां से वह बाइक पर सवार हो ममेरे भाई के साथ बाजार जाने निकला था। उसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। अस्थावां थानाध्यक्ष ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

इसी तरह चंडी थाना अंतर्गत सरमेरा-बिहटा के भीमसेन बिगहा गांव के समीप मंगलवार को अज्ञात वाहन से सिर कुलचने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बहादुरपुर गांव निवासी सुखदेव प्रसाद के पुत्र सुनील कुमार हैं। पुलिस शव के टुकड़े को एकत्र कर उसे अस्पताल लाई। जहां मौत की खबर पाकर परिजन पहुंच गए। अस्पताल में परिजनों की दहाड़ गूंजने लगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। अज्ञात वाहन पर केस दर्ज किया जाएगा।