• November 20, 2025 5:19 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – फंदे पर मिली एचएम के पति लाश, 19 पन्ने के सुसाइड नोट में लिखा…

ByReporter Pranay Raj

Sep 5, 2025

राज – 9334160742 

लहेरी थाना क्षेत्र के भैंसासुर मोहल्ला में गुरुवार की देर रात फ्लैट में फंदे पर लटकी जमीन कारोबारी स्कूल की एचएम के पति की लाश मिली। कमरे से 19 पन्ने का सुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा है सौतेले मामा ने कर्ज में डुबो दिया। नोट में करीब 1 करोड़ के कर्ज व मामा द्वारा 60 लाख रुपया हड़पने की विस्तार से चर्चा है। मोहल्ले कुछ सूदखोरों द्वारा प्रताड़ित करने का भी जिक्र है। मृतक सरमेरा थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव निवासी भोला पासवान का 35 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार हैं।

पत्नी अर्चना कुमारी लखीसराय में सरकारी स्कूल की प्रधानाध्यापिका हैं। परिवार घटना को खुदकुशी मानने से इंकार कर रहा है। रात में युवक ने वीडियो कॉल कर पत्नी व 8 साल की बेटी से बात की थी। बातचीत सामान्य थी। इसके बाद रात करीब 3 बजे परिवार को मौत की खबर मिली। परिवार मौत की जांच की मांग कर रहा है।

परिवार ने बताया कि सुजीत जमीन कारोबारी थे। घर खरीदने के लिए वह सौतले मामा को 60 लाख रुपया दिए थे। मामा घर अपने नाम से खरीदकर गुजरात भाग गया।

एक केंद्रीय कर्मी दोस्त को भी नौकरी के लिए 15 लाख दिया था। उसने भी रुपया हड़प लिया। घर खरीदने के लिए वह स्थानीय लोगों से भी कर्ज लिए थे। जो प्रताड़ित कर रहे थे। पत्नी के पे स्लिप पर वह लोन लेने की तैयारी में थे।
लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना खुदकुशी प्रतीत हो रही है। कमरे से 19 पन्ना का सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट के आधार पर घटना की प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।