राज – 9334160742
चंडी थाना अंतर्गत एक गांव में बदमाश ने नशीली दवा खिलाकर बदमाश ने 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
बेहोश कर दिया। इसके बाद उससे कुकृत्य किया। किशोरी, चचेरी बहन को बुलाने घर से निकली थी। उसी दौरान घात लगाए बदमाश ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित गौरव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पीड़िता का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया गया।
परिजनों ने बताया कि रात में किशोरी चचेरी बहन को बुलाने निकली थी। जिसके बाद घंटों तक नहीं लौटीं। परिवार के लोग गांव में उसकी तलाश करने लगे। उसी दौरान सुनसान स्थान पर पेड़ के नीचे किशोरी अचेत हालत में मिली। होश में आने पर पीड़िता ने घटना का खुलासा किया। दवा खिलाकर बच्ची को अचेत किया गया था।
थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि पीड़िता के चाचा ब्यान पर पोक्सो एक्ट की सुसंगत धारा में केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपित को न्यायालय केसुपुर्द कर दिया गया।

