• Sun. Jun 8th, 2025

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पत्नी के सिर पर सिलबट्‌टा से मारने के बाद छत से नीचे फेंककर मार डाला, फिर खुद दी जान…

ByReporter Pranay Raj

Jun 7, 2025

राज – 9334160742 

हिलसा थाना क्षेत्र के मदारचक गांव में घरेलू कलह में मानसिक रोगी पति ने पत्नी के सिर पर सिलबट्‌टा से मारकर जख्मी कर दिया। इसके बाद छत से नीचे फेंकर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद पति ने जहर खाकर खुदकुशी कर लिया। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में रामप्रवेश रविदास का 40 वर्षीय पुत्र छट्‌टू रविदास और उनकी 35 वर्षीया पत्नी लाछो देवी शामिल हैं।

मृतक के चाचा राजेन्द्र रविदास ने बताया कि घरेलू विवाद में सुबह करीब 6 बजे छुट्टू रविदास छत पर पत्नी के साथ मरपीट करने लगा। इसके बाद सिलबट्‌टा से पत्नी के सिर पर मारा जिससे वह लहूलुहान हो गई। इसके बाद पत्नी को छत से नीचे फेंककर मार डाला। घटना के बाद आरोपित खुद को कमरे में बंद कर लिया। पुलिस दरवाजा तोड़ी तो कमरे से उसकी लाश मिली। अंदेशा है कि जहर खाकर उसने जान दी। मृतका को पांच बच्चे थे। घटना के समय चार बच्चे छत पर थे। मां काे लहूलुहान देखकर बच्चे पड़ोसी के घर जाकर छिप गए।

डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि छट्‌टू रविदास मानसिक रोगी था। घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या करने के बाद वह खुद को कमरे में बंद कर लिया। कमरे से उसकी लाश मिली। अंदेशा है कि उसने खुदकुशी की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। मृतक की पुत्री उषा कुमारी के फर्द बयान पर केस दर्ज किया गया है।

About The Author