• November 20, 2025 5:31 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बकरीद ड्यूटी से गायब 7 पदाधिकारियों पर डीएम की गिरी गाज …

ByReporter Pranay Raj

Jun 7, 2025

राज – 9334160742 

बकरीद ड्यूटी से गायब सात दंडाधिकारियों के एक दिन के वेतन पर रोक लगाते हुए डीएम कुंदन कुमार ने उनसे स्पष्टीकरण की मांग की है। 24 घंटे के अंदर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अधिकारियों पर डीएम अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा करेंगे। डीएम व एसपी भारत सोनी बकरीद के मौके पर शहर में भ्रमण कर कानून-व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। उसी दौरान सात अधिकारी ड्यूटी से गायब मिले।
ड्यूटी से गायब रहने वाले अधिकारियों में दो सहायक योजना पदाधिकारी प्रियांशु कुमार व खगेश कुमार, सहायक तकनीकि पदाधिकारी अभय कुमार, पंचायत तकनीकि सहायक पवन कुमार, राजस्व कर्मचारी मनीष कुमार, प्रताप कुमार निराला, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी दामोदर राम शामिल है।

डीएम ने कहा कि उक्त सभी लोगों से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण पूछते हुए एक दिन का वेतन भुगतान रोक दिया गया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक रहने पर विभागीय व अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।