• November 20, 2025 5:29 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – तीन बच्चों की मां प्रेमी संग हो गई फरार…

ByReporter Pranay Raj

May 26, 2025

राज – 9334160742 

बिंद थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन बच्चों कि मां प्रेमी संग फरार हो गई। महिला को एक पुत्री व दो पुत्र है। बड़ा बच्चा 12 साल का है। पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। पत्नी के भागने की खबर पाकर पति गांव लौट आया। पति ने घटना की प्राथमिकी का आवेदन थाना में दिया है।
पति ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। पत्नी, तीन बच्चों के साथ गांव में रहती थी। मां ने कॉल कर बताया कि पत्नी फरार हो गई। जिसके बाद वह लौटा। पत्नी बच्चों को छोड़ अपने प्रेमी संग फरार हुई है। वह मोबाइल पर एक युवक अक्सर बातचीत करती थी। बाढ़ बाजार जाने की बात कहकर वह घर से निकली थी। जिसके बाद नहीं लौटी। अंदेशा है कि वह प्रेमी के साथ भाग गई। दो माह से वह खेत व जमीन अपने नाम करने का दबाव बना रही थी। थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।