• November 20, 2025 5:15 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – एक ही रात दो सगे भाइयों के घर से लाखों की चोरी….

ByReporter Pranay Raj

Apr 30, 2025

राज – 9334160742 

छबिलापुर थाना क्षेत्र के बेलदार बिगहा गांव में मंगलवार की रात बदमाशों ने दो सगे भाइयों के घर से 10 लाख की संपत्ति चोरी कर ली। एक घर में दंपती सोए थे। उनके कमरे की कुंडी बाहर से लगाकर घटना को अंजाम दिया। जबकि, दूसरे घर में ताला तोड़कर चोरी की गई।
घटना विजय प्रसाद और उनके सहोदर भाई अजय प्रसाद के घर में हुई। अजय दिल्ली में रहकर प्राइवेट जॉब करते हैं।
विजय प्रसाद ने बताया कि वे पत्नी के साथ घर में सोए थे। सुबह उनकी नींद खुली तो कमरे से निकलने का प्रयास करने लगे। कमरे की कुंडी बाहर से लॉक थी। पड़ोसियों को कॉल कर उन्होंने कुंडी खुलवाया। कमरे से निकलने पर चोरी का पता चला। चोरों ने नगदी और जेवर की चोरी कर ली थी।
उनके भाई अजय प्रसाद के घर में चोरी हुई। अजय दिल्ली में रहते हैं। घर में ताला लगा था। बदमाशों ने ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया। दोनों घरों से करीब 10 लाख की संपत्ति चोरी हुई।
छबिलापुर थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया गया। घटना का जल्द खुलासा कर लिया जाएगा।