• August 31, 2026 10:58 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दाे मौत: बड़ी दरगाह के तालाब से मिली लाश, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Apr 2, 2025

राज – 9334160742 

चंडी थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव के पास मंगलवार की शाम मारुति की टक्कर से पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक संजय कुमार का पुत्र रंजन कुमार था। बच्चे की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हुई।

परिवार ने बताया कि बच्चा घर के पास खेल रहा था। उसी दौरान मारुति उसे टक्कर मार दिया। इलाज के दौरान रात में बच्चे की जान चली गई। घटना के बाद चालक, वाहन छोड़कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि वाहन जब्त कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।

वहीं बिहार थाना क्षेत्र के बड़ी दरगाह के मकदूम तालाब से बुधवार की सुबह एक किशोर की लाश मिली। मृतक की पहचान बनौलिया निवासी स्व. रज्जाक के 14 वर्षीय पुत्र ऐनूल के रूप में की गई।

किशोर ईद के दिन शाम में घर से निकला। जिसके बाद लापता हो गया। खोजबीन में उसका पता नहीं चला। मोहल्लावासी अंदेशा जता रहे हैं कि पैर फिसलने से युवक की डूबकर जान गई। थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि डूबकर मौत होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।