• November 20, 2025 5:41 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – वारदात को अंजाम देने से पहले हथियार कारतूस के साथ 6 गिरफ्तार, जानें इरादा ….

ByReporter Pranay Raj

Jan 29, 2025

राज – 9334160742 

नूरसराय पुलिस ने हथियार के साथ छह बदमाशों को दबोच लिया है। उनके पास से एक देसी कट्टा, पांच कारतूस, एक लोडेड मैगजीन, 14 खोखा बरामद किया गया है। सदर डीएसपी टू संजय कुमार जायसवाल ने प्रेस वार्ता कर पुलिसिया कार्रवाई की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का वीडियो वायरल हुआ है। इसकी जांच करते हुए थाना गेट के पास वाहनों की जांच की जा रही है। तभी एक कार से हाल ही में जेल से छूटे दो बदमाशों के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर प्रह्लादनगर गांव से हथियार के साथ एक को दबोचा गया। गिरफ्तार बदमाशों में प्रह्लाद नगर निवासी मुन्ना प्रसाद, उसका पुत्र पृथ्वी राज, करायपरसुराय थाना क्षेत्र के चौकी-हुड़ाड़ी गांव निवासी शिशुपाल कुमार, हिलसा के चकसोहरा निवाी डब्ल्यू कुमार, भगतपुर निवासी शिवशंकर कुमार, हैदरपुर निवासी योगेन्द्र प्रसाद शामिल है। पूछताछ में पता चला कि सभी बदमाश लूटपाट की फिराक में थे। पृथ्वी का आपराधिक इतिहास पाया गया है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष रजनीश कुमार व पुलिस बल शामिल थे।