• August 31, 2026 11:34 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – घोड़ों की टाप से उड़ने लगी धूल, हॉर्स रेसिंग…

ByReporter Pranay Raj

Jan 28, 2025

राज – 9334160742 

बिहार शरीफ प्रखंड के उपरावां गांव में घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन धूमधाम से किया गया। घोड़ों की टाप से मार्ग पर धूल उड़ने लगी। यह प्रतियोगिता हर साल आयोजित किया जाता है। जिसमें दूसरे राज्य के भी प्रतिभागी शामिल होते हैं।

प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान लाने वाले प्रतिभागियों को राजद नेत्री आयशा फातिमा और समाजसेवी यासिर इमाम के द्वारा पुरस्कृत किया गया। आयोजक लोभी यादव, यासिर इमाम, टुकटुक मलिक ने बताया कि पारंपरिक प्रभा और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की मंशा से हॉर्स रेसिंग हर साल कराया जाता है।

सजी-धजी घोड़ों की दौड़ और घुड़सवारों की कुशलता ने सभी का दिल जीत लिया। यह आयोजन न केवल खेल के प्रति उत्साह को बढ़ावा देता है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक सहभागिता और आपसी मेलजोल को भी प्रोत्साहित करता है।